News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फिरोजाबाद: आर्थिक तंगी के कारण महिला ने 3 बच्चों संग खुद को लगाई आग

गरीबी के कारण आए दिन होने वाले घरेलू विवाद में एक मां ने अपने तीन बच्चों संग कमरा बंद कर आग लगा ली. जब तक पड़ोसियों को हादसे का पता चला, तब तक महिला और उसके दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी. एक बच्चा अभी भी मौत से जूझ रहा है.

Share:

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के लाइनपार क्षेत्र में गरीबी के कारण आए दिन होने वाले घरेलू विवाद में एक मां ने अपने तीन बच्चों संग कमरा बंद कर आग लगा ली. जब तक पड़ोसियों को हादसे का पता चला, तब तक महिला और उसके दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी. एक बच्चा अभी भी मौत से जूझ रहा है. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के मुताबिक, लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी मजदूर पवन ओझा उर्फ बंटी अपनी पत्नी अनीता देवी (32) और तीन बच्चों बेटी रागिनी (8), बेटे अंशुल (6) और पांच वर्षीय साहिल के साथ रहता है. कहा जा रहा है कि परिवार की आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. शुक्रवार रात को भी दोनों में काफी विवाद हुआ. शनिवार सुबह पवन अपने काम पर चला गया.उसके जाने के बाद अनीता ने सभी बच्चों को अपने पास बुलाकर कमरे की सभी दरवाजे और खिड़की बंद कर दी. फिर अपने साथ तीनों बच्चों पर केरोसिन डालकर आग लगा दी.

घर बंद होने से उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच सकी. दोपहर बाद भी घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने छत के रास्ते घर के अंदर जाकर देखा तो वहां की स्थिति देखकर सिहर उठे. अंदर अनीता, बेटे साहिल व बेटी रागिनी के शव पड़े हुए थे. वहीं बेटे अंशुल गंभीर रूप से झुलसा हुआ तड़प रहा था.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अंशुल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया है.

Published at : 19 Aug 2018 10:40 AM (IST) Tags: Firozabad Death ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'

UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार

UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार

टॉप स्टोरीज

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल